आमला: खापा जोड़ मार्ग पर दो बाइको की भिंडत होने पर युवक की मौत, महिला व युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी
Amla, Betul | Apr 12, 2026 आमला तहसील के खापा जोड़ मार्ग पर 6:30 बजे करीब दो बाइको की भिंडत होने से एक युवक की मौत हो गई हैं. और एक महिला व युवक गभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोगों की सूचना पर 112 वाहन गाड़ी मौके पर पहुंची हैं। उन्हें आमला अस्पताल लाया हैं।आमला पुलिस ने बताया कि खापाजोड़ मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत होने पर बरसाली निवासी किसन इवने की मौत हो गई हैं.महिला व कपिल घायल हो गया है।