बयाना: बयाना में युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला, शराब के नशे में दीवार से गिरने की आशंका
बयाना कस्बे के बागड़ फील्ड के सामने स्थित पुरानी बगीची की झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। शव के पास खून फैला होने और संदिग्ध परिस्थितियों के कारण इलाके में चर्चाएं शुरू हो गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया शराब के नशे में दीवार से गिरकर मौत होने की आशंका जताई है।