औरैया: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शेरगढ़ घाट पर यमुना आरती के साथ हुआ योगाभ्यास, स्वस्थ रहने का लिया संकल्प
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार सुबह 9 बजे शेरगढ़ घाट स्थित यमुना तट पर यमुना मैया की आरती एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन विभाग, जिला गंगा समिति, आयुष विभाग, जिला प्रशासन और समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।