परिहार: लुधियाना में सीतामढ़ी के मोहम्मद मुस्तकीम को सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जनाजे में उमड़ी भीड़
लुधियाना के मेहरबान क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सीतामढ़ी के राजवाड़ा निवासी मोहम्मद मुस्तकीम को शेरा पिंड कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ बिहार से जुड़े लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर ऑल इंडिया ओल्मा बोर्ड के पंजाब चेयरमैन मोहम्मद अकबर अली और ठेकेदार मोहम्मद हसीन अख्तर विशेष रूप से मौजूद रहे।