मालथोन: मालथौन थाना क्षेत्र में ‘लव जिहाद’ मामला, हिंदू संगठनों ने पुलिस को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
Malthon, Sagar | Jul 17, 2025 मालथौन थाना अंतर्गत खैराई गांव में बुधवार दोपहर ‘लव जिहाद’ के कथित मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच सैकड़ों कार्यकर्ता गांव में एकत्र हुए और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान हिंदू नेता कपिल स्वामी ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए साफ कहा कि यदि तीन दिन के भीतर युवती नहीं मिली,तो उग्र आंदोलन किया।