जयनगर: नवादा में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 2 माह के मासूम को छोड़ गई मां
दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, दो माह के मासूम को छोड़ गई मां, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा कोहराम जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना क्षेत्र के सतडीहा पंचायत अंतर्गत नवादा गांव में गुरुवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। महज 23 वर्षीया नवविवाहिता कोशिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो माह के मासूम बच्चे की मां की