मुज़फ्फरनगर: बिजली जाने पर परिजन बाहर बैठे थे, तभी कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर सर्जिकल वार्ड में किया हमला, मासूम लहूलुहान
जिला अस्पताल में रविवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। सर्जिकल वार्ड में भर्ती तीन वर्षीय बच्ची पर अस्पताल परिसर में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। सीएमएस ने मामले की जांच कराने और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।