सबलगढ़: शहर में आबकारी नियमों की धज्जियां: ढाबे पर धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब, वीडियो हुआ वायरल
सबलगढ़ शहर में अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शहर के एक चर्चित ढाबे का है, जहां खुलेआम शराब परोसी और बेची जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। खास बात यह है कि इस पूरे मामले में लाइसेंसी ठेकेदार की संलिप्तता बताई जा रही है