छतरपुर: पिपौरा गांव के पास बाइक चलाना सीख रही 15 वर्षीय किशोरी पेड़ से टकराई, गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
शनिवार कि सुबह 8 बजे मातगुवां थाना क्षेत्र के पिपौरा गांव के पास बाइक चलाना सीख रही 15 वर्षीय किशोरी हादसे का शिकार हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके सिर, चेहरे, हाथ, पैर और पेट में चोटें आई हैं। घायल रागनी आदिवासी (15) निवासी निवारिया, थाना ईशानगर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।