प्रतापपुर: प्रतापपुर थाना में पत्रकारों और पुलिस के बीच बैठक संपन्न हुई
प्रतापपुर थाना परिसर में पत्रकारों और पुलिस अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसहयोग को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने पत्रकारों से अपील की कि वे समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करें और सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।