राजगढ़: राजगढ़ में विधायक मनोज न्यांगली का फूंका पुतला, एसडीएम खेमादा द्वारा कथित अपमान के आरोप में
Rajgarh, Churu | Jun 15, 2026 ब्लॉक स्तरीय जन सुनवाई में विधायक मनोज न्यांगली व राजगढ एसडीएम डॉ मनोज खेमादा के बीच एक मामले को लेकर हुई नोकझोंक को लेकर एससी समाज के लोगो द्वारा एसडीएम का कथित अपमान करने के आरोप को लेकर सोमवार सुबह लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन कर मनोज न्यांगली मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एसडीएम कोर्ट राजगढ़ के मुख्य द्वार पर पहुंचे जहां विधायक मनोज न्यांगली का पुतला फूंका।