मंझनपुर: डेढ़ावल में डीएम की चौपाल में गूंजीं ग्रामीणों की समस्याएं, सड़क से आवास तक अफसरों को मिला अल्टीमेटम
कौशाम्बी विकास खंड सरसवा के ग्राम डेढ़ावल में गुरुवार को लगभग 1 बजे आयोजित गांव की समस्या, गांव में समाधान चौपाल में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। चौपाल में सड़क, आवास, राशन, पेंशन, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याएं प्रमुखता से उठीं।