बहराइच: दोनक्का चौराहा के पास सौ रुपये को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई
बहराइच देहात कोतवाली क्षेत्र में महज सौ रुपये के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, बेरिया निवासी विकास कुमार गोस्वामी अपने तीन माह के बीमार बेटे को इलाज करने गए थे। तभी विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।