कोल: सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मामला दर्ज
Koil, Aligarh | Apr 15, 2026 आपको बता दे जनपद अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे से तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि रामघाट रोड स्थित शंकर गीता विहार कॉलोनी (वार्ड नंबर 25) में अर्बन कंपनी के ड्राइवर पद पर तैनात कर्मचारी दीपक के साथ कूड़ा उठाने को लेकर विवाद हो गया।