ललितपुर: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर आजादपुरा निवासी एक परिवार के साथ किया गया ठगी करने का प्रयास, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
आजादपुरा निवासी एक परिवार को अज्ञात ठग ने व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से फोन कर बताया कि उनकी बेटी कुछ लड़कियो के साथ ड्रग्स की सप्लाई के मामले में पकड़ी गई है।उनके घर पर कुछ देर में पुलिस आने वाली है। यदि वह ₹50000 उसके खाते में भेजते हैं तो, उनकी बेटी को छोड़ दिया जाएगा। परंतु उनकी बेटी उनके पास बैठी थी। जिसके चलते उन्हें फ्रॉड कॉल को समझने में देर न लगी।