ललितपुर: पटौआ स्थित NH-44 पर बाइक की टक्कर से मृत हुई वृद्ध महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया परिजनों को
पटौआ स्थित NH-44 पर शुक्रवार शाम के समय बाइक सवार दो युवकों ने ग्राम पटौआ निवासी वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। उक्त मामले में आज उसके शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसके परिजनों को सौंपा गया है।