ललितपुर: सदर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा 57वर्षीय व्यक्ति को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के माध्यम से वृद्ध आश्रम नोएडा से किया बरामद
ललितपुर थाना कोतवाली में 23/2/2024 को 116/24 धारा 365 में अभियोग पंजीकृत किया गया था, व्यक्ति की बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थी,इंस्टाग्राम पर एक वीडियो से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमरतन वृद्ध आश्रम सेक्टर 115 नोएडा उत्तर प्रदेश से गुमशुदा व्यक्ति संजीव कुमार जैन पुत्र निर्मल जैन निवासी सिविल लाइन ललितपुर को सकुशल बरामद किया गया है।