ललितपुर: पिंक बूथ के पास दबंगो ने युवक को जमकर पीटा,बचाने गए पार्षद के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी,कार्रवाई की मांग
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती क्षेत्र में चंडीमाता मंदिर के पास बने पिंक बूथ के पास कुछ दबंग लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे,पास से गुजर रहे स्थानीय पार्षद मनमोहन चौबे ने युवक को बचाया,तो दबंग लोग नाराज हो गए,और पार्षद के साथ गाली गलौज करने लगे, जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए,पार्षद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की हैं।