डिंडौरी के भीम आर्मी भारत एकता मिशन ,जामा मस्जिद कमेटी ने मुस्लिम समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने मामले में आरोपी सुमित गोयल वार्ड क्रमांक एक इमली कुटी के खिलाफ शुक्रवार दोपहर 3:30 कोतवाली में शिकायत दर्ज करने को लेकर ज्ञापन सौपा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जमा मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने कोतवाली के सामने जमकर प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ ज्ञापन सौपा।