दातागंज: अलापुर थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन का वीडियो हुआ वायरल
गुरुवार शाम 6 बजे से अलापुर थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राम गुदनी और कुपरी के बीच चल रहे इस खुलेआम खेल पर स्थानीय आलापुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मौन बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी सूचना समय-समय पर संबंधित अधिकारियों को दी जाती है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।