आरा: 6 दिन से लापता बच्चे का शव गांव के कुंआ से बरामद, मृत बच्चे की आंख और जीभ बाहर निकली पाई गई
Arrah, Bhojpur | Dec 28, 2025 छह दिन से लापता 10 वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन। बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़का लौहर गांव से करीब छह दिनों से लापता एक बच्चे का शव रविवार की सुबह कुआं से बरामद किया गया।मृत बालक 10 वर्षीय आदित्य पांडेय बड़का लौहर गांव निवासी रजनीकांत पांडेय का पुत्र बताया जाता है।