आरा: शाम में हुई मारपीट का आवेदन देकर लौट रहे युवक को सुबह चंदा गांव में गोली मारकर किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | Dec 28, 2025 चंदा गांव में युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। जख्मी युवक की पहचान चंदा गांव के रहने वाले विनोद कुमार के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया है।जख्मी युवक ने बताया कि कल शाम मेरे भाई के साथ कुछ लोगों का विवाद हुआ था और आज सुबह मारपीट हुई थी।इसकी सूचना थाना में देने गए थे और वापस लौटे तो गोली मारी गई।