गोला: फत्तेपुर में दूध के बकाया रुपये के विवाद में युवक पर हुआ जानलेवा हमला, गोला पुलिस ने आरोपियों पर की कार्रवाई
Gola, Gorakhpur | Jun 15, 2026 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में दूध के बकाया रुपये के विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। घटना 13 जून को हुई थी, जिसमें रितेश यादव पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।