बांका: अनुमंडल कार्यालय परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष किया गया स्थापित, 27 जून तक रहेगा कार्यरत
Banka, Banka | Jun 26, 2026 बांका जिले में मोहर्रम पर्व को लेकर 25 जून से 27 जून तक अनुमंडल कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा, जहां से पूरे जिले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। शुक्रवार की सुबह 11:00 भी जिला नियंत्रण कक्ष में मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।