मल्हारगढ़: विजयपुर-झारखंड में मिली जीत व जयवर्धन सिंह को प्रभारी बनाए जाने पर पिपलियामंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
उपचुनाव में विजयपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत पर व झारखण्ड में कांग्रेस की जीत पर शनिवार को शाम 7 बजे पिपलियामंडी मे महात्मा ज्योति बा फुले चौराहे पर कांग्रेसजनों ने आतिशबाजी की तथा मिठाई बाटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने फुले बा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।