हज़ारीबाग: मौलाना हेलाल अख्तर बने हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव
हजारीबाग: जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने चौपारण के चयकलां निवासी मौलाना हेलाल अख्तर को हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव मनोनीत किया है। नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। वहीं, हेलाल अख्तर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का भरोसा दिया।