इंदरगढ़: इंदरगढ़ में गर्मी का कहर, पारा 43.2 डिग्री पर पहुंचा, सड़कों पर सन्नाटा, घरों में कैद हुए लोग
इंदरगढ़ में गर्मी का कहर, 43.2 डिग्री पर पहुंचा पारा इंदरगढ़ क्षेत्र इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। रविवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालात ऐसे रहे कि सुबह 11 बजे के बाद बाजारों और सड़कों पर आवाजाही लगभग थम गई। दोपहर 4 बजे तक मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा नजर आया