भंडरिया: भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, नेताओं ने ली स्वास्थ्य की जानकारी
भंडरिया प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें भगवती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की शाम करीब 7बजे तक उनका इलाज जारी रहा। इधर, अस्वस्थ होने की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता मनोज सहित कई कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और मंडल अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी ली।