गिरिडीह: सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने लगभग 150 शिक्षकों की जाँच कर मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट दिया
सदर हॉस्पिटल में गुरुवार को 3 बजे तक मेडिकल बोर्ड के द्वारा करीब डेढ़ सौ शिक्षकों की जांच कर इन्हें मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट दिया गया। शिक्षकों की ट्रासंफर पोस्टिंग को लेकर मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया गया है।इसी वजह से लगातार शिक्षकों की मेडिकल जांच की जा रही है। इसके लिए एक मेडिकल टीम गठित कर मेडिकल कराया जा रहा है।