गिरिडीह: उपायुक्त की अध्यक्षता में डीसी ऑफिस सभागार में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार से संबंधित समीक्षा बैठक हुई
डीसी ऑफिस सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को 12 बजे राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक के दौरान अंतर विभागीय भूमि हस्तांतरण, म्यूटेशन, म्यूटेशन अपील, भूमि सीमांकन, किराया संग्रह, परिशोधन, पीजीपोर्टल, ई-राजस्व न्यायालय समेत अन्य के प्रतिवेदनों पर बिंदुवार समीक्षा की गई।