गिरिडीह: झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश गिरिडीह पहुंचे, नया परिसदन भवन में प्रेस वार्ता की
झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश गुरुवार को 12 बजे गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान इन्होंने नया परिसदन भवन में एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर 11 साल के कार्यकाल को पूरा करने पर आधारित था। इस मौके पर नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल को दीपक प्रकाश ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का बताया।