गिरिडीह: बगोदर में बाल श्रम रोकने के लिए धावा दल ने होटलों-ढाबों पर की छापेमारी, बनवासी विकास आश्रम ने दी जानकारी
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बगोदर में धावा दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटलों, ढाबों आदि का निरीक्षण किया गया। बनवासी विकास आश्रम के सचिव सुरेश शक्ति में गुरुवार को 3 बजे बरगंडा स्थित कार्यालय से उसकी जानकारी दी।बताया गया कि सरिया रोड स्थित तलेबर होटल एवं मंडल भोजनालय से तीन नाबालिग बच्चों को बाल श्रम कराते हुए पाया गया।