पटना ग्रामीण: IGIMS में ओपीडी सेवाएं बंद: डॉक्टरों की हड़ताल का आज तीसरा दिन, मरीजों को बिना इलाज कराए लौटना पड़ा घर
पटना में डॉक्टरों की ओर से हड़ताल का आज तीसरा दिन है। 14 अगस्त को एम्स और आईजीआईएमएस की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हड़ताल की वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्हें वापस घर जाना पड़ा। आईजीआईएमएस के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से कार्य बहिष्कार किया गया है। कोलकाता की घटना को लेकर डॉक्टर का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।