पटना ग्रामीण: पटनासाहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने राजधानी के गंगा घाटों का किया निरीक्षण, बढ़ते जलस्तर को लेकर दिए कई निर्देश
बरसात के मौसम में गंगा नदी उफान पर है। वहीं, बुधवार को गंगा नदी के जलस्तर का पटनासाहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने निरीक्षण किया। उन्होंने जेपी गंगा पथ के कंगन घाट, काली घाट, गांधी घाट समेत कई घाटों के स्थिति जायजा लिया। साथ ही आसपास के इलाकों की स्थिति को भी देखा, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिये।