गोटेगांव: कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप
गोटेगांव में एक पुराना मामला अचानक चर्चा में आ गया, जब कोर्ट में पेश करने ले गए आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, गोटेगांव अनुभाग के अंतर्गत ठेमी थाना क्षेत्र में लगभग 2 साल पुराने मारपीट और विवाद के मामले में सिविल न्यायालय गोटेगांव द्वारा एक आरोपी वाल्मीकि पिता हनुमंत चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई