परिहार: हरदी व मरहा नदी उफान पर, लहुरिया-बसबरिया में सड़क पर बह रहा पानी
नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण परिहार प्रखंड के लहुरिया गांव से होकर बहने वाली हरदी एवं मरहा नदी उफान पर हैं। नदी का पानी परवाहा-लालबन्दी मुख्य पथ पर लहुरिया और बसबरिया के समीप सड़क पर बहने लगा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर पानी चढ़ जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थ