पीलीभीत: शाही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटी युवती मामले में नामजद आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र में युवती की ट्रेन से कटकर हुई मौत के मामले में वांछित आरोपी चेतराम गंगवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 31 मई 2026 को शाही रेलवे स्टेशन पर 20 वर्षीय दयंती गंगवार उर्फ रानी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। मामले में मृतका के पिता धर्मपाल की तहरीर पर चेतराम गंगवार निवासी शाही के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।