चित्तौड़गढ़: सुभाष चौक से सांसद सीपी जोशी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन
देशभर में चलाए जा रहे हैं हर घर तिरंगा अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ में आज सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। सांसद सीपी जोशी द्वारा तिरंगा ध्वज दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया। सांसद सीपी जोशी स्वयं तिरंगा यात्रा में बाइक पर सवार होकर सम्मिलित हुए। बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने आयोजित हुई तिरंगा यात्रा में शिरकत की है।