हमीरपुर: कुण्डौरा गांव के पास टायर फटने से डंपर हाईवे में पलट गया
कानपुर से चलकर कबरई जा रहा तेज रफ्तार डंपर दोपहर में अचानक टायर फट जाने से कुंडौरा गांव के समीप हाईवे में पलट गया। इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि एक डंपर दोपहर में कानपुर से कबरई जाते समय टायर फट जाने से हाईवे में पलट गया था। इससे यातायात में व्यवधान पैदा हुआ था। डंपर को हाइडा की मदद से सीधा कराकर यातायात सामान्य करा