सदर: अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु महामृत्युंजय मंदिर में किया गया विशेष पूजन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने की सूचना से कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना को लेकर वाराणसी के महामृत्युंजय मंदिर में महामृत्युंजय जाप एवं विशेष पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस और एनएसयूआई के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।