औरैया: पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर के साथ हुई लूट के मामले में 24 घंटे में खुलासे के बाद व्यापारियों ने एसपी को किया सम्मानित
दिबियापुर। पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर बृजेश कुमार गुप्ता से हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा करने पर व्यापारियों में खुशी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुठभेड़ में बदमाशों को दबोचने पर व्यापारियों ने सोमवार को एसपी अभिषेक भारती से मुलाकात की। पीड़ित कारोबारी बृजेश कुमार गुप्ता, उनके भतीजे अंकित गुप्ता सहित विपिन गुप्ता समेत कई लोग रहे मौजूद