गभाना: चंडौस में स्वर्णकार की दुकान से लाखों रुपये का सामान लेकर तीन महिलाएं हुईं रफूचक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
चंडौस कस्बे में स्वर्णकार की दुकान पर शातिर अंदाज में चोरी की घटना सामने आई है। शनिवार को तीन महिलाएं ग्राहक बनकर सुनार की दुकान पर पहुंचीं और दुकानदार को आभूषण दिखाने के बहाने बातों में उलझाकर करीब पांच लाख रुपये कीमत की नाक की नथ का पैकेट लेकर रफूचक्कर हो गईं। घटना कस्बे के मुख्य बाजार स्थित बालेंद्र कुमार एंड संस ज्वैलर्स की दुकान की है।