वारासिवनी: बांसी: एथेनॉल प्लांट के वेयर हाउस में रात को लगी आग, कर्मचारियों ने पाया काबू, कारण अज्ञात, जांच जारी
ग्राम पंचायत बांसी स्थित एथेनॉल प्लांट के वेयर हाउस में रात्रि में आग लग गई। सूचना मिलते ही स्टाफ व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल वारासिवनी को सूचना दी गई,लेकिन पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई थी। आग से झिल्ली व बांस-बल्ली को नुकसान हुआ, फिलहाल आग की कारण से लगी है यह अज्ञात है, प्लांट का स्टाफ पता लगा रहा है