झांसी: झांसी में पीएम आवास की जंग में महिला की मौत, प्रशासन पर गंभीर आरोप, मौत के बाद ग्राम सिमरधा में हुआ बवाल
Jhansi, Jhansi | Mar 29, 2026 झांसी में सीपरी बाजार के ग्राम सिमरधा में प्रधानमंत्री आवास निर्माण को लेकर उपजे विवाद ने आत्मदाह और फिर मौत का खौफनाक मोड़ ले लिया है। 50 वर्षों से काबिज जमीन पर मकान निर्माण के दौरान दबंगों के विरोध और प्रशासनिक अनदेखी से क्षुब्ध होकर राजकुमारी अहिरवार ने 20 मार्च को खुद को आग लगा ली थी। लखनऊ में 8 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद शनिवार को उनकी मौत हुई