Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow

इंदौर में इवेंट कंपनी के गोडाउन में भीषण आग #IndoreFire #FireIncident #WarehouseFire #FireBrigade #IndoreNews #इंदौर_आग...

Indore, Indore | May 18, 2026

MORE NEWS

A New Chapter of Leadership Begins at GVV!

Garima Vidya Vihar hosted its Investiture Ceremony 2026–27, graced by Chief Guest Shri Amit Singh, IPS. Young leaders took the Investiture Oath, embracing responsibility, integrity and service. The ceremony also featured inspiring speeches, ceremonial proceedings and vibrant cultural performances, celebrating leadership, talent and school values.

Today’s leaders. Tomorrow’s changemakers.

#GVV #InvestitureCeremony #YoungLeaders #LeadershipWithValues #GarimaVidyaVihar

A New Chapter of Leadership Begins at GVV! Garima Vidya Vihar hosted its Investiture Ceremony 2026–27, graced by Chief Guest Shri Amit Singh, IPS. Young leaders took the Investiture Oath, embracing responsibility, integrity and service. The ceremony also featured inspiring speeches, ceremonial proceedings and vibrant cultural performances, celebrating leadership, talent and school values. Today’s leaders. Tomorrow’s changemakers. #GVV #InvestitureCeremony #YoungLeaders #LeadershipWithValues #GarimaVidyaVihar

Indore, Indore | Aug 9, 2026

*इंदौर ने फिर रचा इतिहास : रेवती रेंज पर 13 लाख 10 हजार 12 पेड़ों की गिनती कर बनाया विश्व रिकॉर्ड*
------
*एक स्थान पर लाखों पौधे लगाकर दो वर्ष में उन्हें वृक्ष बनाने का विश्व कीर्तिमान*
------
*वर्ष 2024 में रेवती रेंज पर एक दिन में लगाए गए थे 12 लाख 41 हजार से अधिक पौधे*
------
*“दो साल पहले पौधे लगाने वाले इंदौरवासी आज उन्हीं पेड़ों को देखकर खुशी से भर उठे, यह मेरे लिए भावुक क्षण है” – मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय*
------
*वृक्ष लगाकर इंदौर में एक क्रांति पैदा करेंगे और देशभर में हरित क्रांति का संदेश देंगे – मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय*

इंदौर, 9 अगस्त 2026
 इंदौर ने एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। रविवार, 9 अगस्त को रेवती रेंज में लगाए गए पौधों की गणना के बाद "एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड" ने रेवती रेंज पर वर्तमान में 13 लाख 10 हजार 12 वृक्ष होने की घोषणा की। एक ही स्थान पर लाखों पौधे लगाकर उनका दो वर्षों तक संरक्षण करते हुए उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का यह विश्व कीर्तिमान है।
 वर्ष 2024 में मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में इंदौरवासियों ने रेवती रेंज पर एक दिन में 12 लाख 41 हजार से अधिक पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। पौधारोपण के बाद पौधों के संरक्षण और देखरेख के लिए रेवती रेंज में नर्सरी भी विकसित की गई, ताकि किसी पौधे के नष्ट होने की स्थिति में उसके स्थान पर तत्काल नया पौधा लगाया जा सके। वर्ष 2025 में भी इंदौरवासियों द्वारा रेवती रेंज पर एक लाख पौधों का रोपण किया गया।
*दो वर्ष तक पौधों के संरक्षण की हुई सूक्ष्म जांच*
 इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री अंतिम जैन ने कहा कि एक ही स्थान पर एक साथ लाखों पौधे लगाना और दो वर्षों तक उनका संरक्षण कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह कार्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर निगम तथा इंदौरवासियों के सामूहिक प्रयास से संभव हुआ है।
 उन्होंने बताया कि विश्व कीर्तिमान के लिए विशेष रूप से यह सूक्ष्मता से जांच की गई कि वर्ष 2024 में रेवती रेंज पर रोपे गए पौधों में से कितने पौधे सुरक्षित एवं जीवित हैं। गणना और सत्यापन की प्रक्रिया के बाद रेवती रेंज पर 13 लाख 10 हजार 12 वृक्ष होने की पुष्टि की गई।
*इंदौर देश को देगा हरित क्रांति का संदेश* 
 इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 9 अगस्त का दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम में विशेष महत्व रखता है। इसी दिन भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज हुआ था। उन्होंने इस अवसर पर सभी क्रांतिकारियों को नमन किया।
 उन्होंने कहा कि पेड़ साक्षात शिव के समान हैं। वे विष रूपी कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन रूपी अमृत प्रदान करते हैं। इसलिए जब हम एक पेड़ लगाते हैं, तो मानो एक शिव मंदिर का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि इंदौरवासियों ने रेवती रेंज पर 12 लाख 41 हजार से अधिक पौधे लगाकर लाखों शिवालयों के निर्माण का पुण्य कार्य किया है। उन्होंने सभी इंदौरवासियों का अभिनंदन किया।
 श्री विजयवर्गीय ने कहा कि एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा 7 अगस्त से रेवती रेंज पर वृक्षों की गणना की जा रही थी। उन्होंने कहा कि हमने टीम से कहा था कि संख्या कम हो तो हमें बता देना और अधिक हो तो प्रमाण-पत्र देना। उन्होंने कहा कि इन पौधों को वृक्ष बनाने में नगर निगम और विशेष रूप से जनकार्य समिति प्रभारी श्री राजेंद्र राठौड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
 उन्होंने कहा कि इंदौरवासियों ने मिलकर शहर को क्लीन बनाया है और अब इसे ग्रीन बनाने का संकल्प लिया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने “एक पेड़ माँ के नाम” का संकल्प लिया है और इंदौरवासियों ने इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का दृढ़ निश्चय किया है। इस वर्ष इंदौर में 21 लाख पौधों के रोपण का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण का अभियान प्रत्येक रविवार को जारी रहेगा।
 नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने नागरिकों से अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि रेवती रेंज पर पौधा भी उपलब्ध रहेगा और पौधारोपण के लिए गड्ढा भी पहले से तैयार मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों ने क्रांति का झंडा थामकर देश को आजाद कराया था। आज हमें भी संकल्प लेना है कि समाज के दुश्मन प्रदूषण को समाप्त करने के लिए वृक्ष लगाकर इंदौर में एक नई क्रांति पैदा करेंगे और देशभर में हरित क्रांति का संदेश देंगे।
*पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति का हिस्सा*
 जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वृक्षारोपण के संकल्प को मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने रेवती रेंज पर पूर्ण करने का कार्य किया है। पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि माँ अहिल्या की नगरी इंदौर क्लीन भी है और ग्रीन भी है।
*ग्रीन एरिया को 9 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का संकल्प*
 महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह इंदौर का सौभाग्य है कि देश में क्लीन सिटी के रूप में पहचान बनाने वाले शहर को अब ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए शहर के ग्रीन एरिया को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
 उन्होंने बताया कि इस दिशा में पहले वर्ष एक लाख, दूसरे वर्ष 5 लाख, तीसरे वर्ष 51 लाख, चौथे वर्ष 13 लाख और पांचवें वर्ष 21 लाख वृक्षारोपण के संकल्प के साथ अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।
 श्री भार्गव ने कहा कि युवा का विलोम वायु होता है और वायु का संबंध हनुमान जी से है। उन्हें विश्वास है कि युवा अपनी शक्ति और ऊर्जा के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान को जन-आंदोलन बनाएंगे तथा दुनिया को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई राह दिखाएंगे।
*रेवती रेंज के फल उद्यान से अगले 10 वर्षों में नगर निगम को होगी आय*
 जनकार्य समिति प्रभारी श्री राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि रेवती रेंज में इस वर्ष एक लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आज 51 हजार पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के लिए 51 हजार गड्ढे तैयार किए गए। इसके लिए 400 मजदूरों, 6 ट्रैक्टर, 2 पोकलेन और 4 जेसीबी मशीनों की सहायता ली गई।
 उन्होंने बताया कि बीएसएफ की रिक्त भूमि पर भी वृक्षारोपण किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत रेवती रेंज पर पौधों की सहायता से प्रधानमंत्री श्री मोदी की तस्वीर तैयार की जा रही है, जिसे ड्रोन और हेलिकॉप्टर से भी देखा जा सकेगा।
 श्री राठौड़ ने बताया कि रेवती रेंज में विकसित किए जा रहे फल उद्यान से आगामी 10 वर्षों में नगर निगम को आय प्राप्त होना प्रारंभ हो जाएगी।
*उत्कृष्ट योगदान के लिए हुआ सम्मान*
 कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जनकार्य समिति प्रभारी श्री राजेंद्र राठौड़ का श्री बी.एल. संतोष द्वारा सम्मान किया गया। सेना के लिए जवानों को प्रशिक्षण देने के कार्य में सहयोग के लिए श्री जितेंद्र फौजी को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। वृक्षारोपण अभियान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने वाले इन्फ्लुएंसर श्री आदेश सोनी का भी सम्मान किया गया।
 कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सुश्री सावित्री ठाकुर, विधायक श्री मधु वर्मा, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष श्री श्रवण चावड़ा, भाजपा नेता श्री संजय शुक्ला, श्री अक्षय कांति बम, श्री विशाल पटेल, इंदौर प्रभारी श्री रविंद्र रावत, पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, स्कूलों एवं महाविद्यालयों के 12 हजार से अधिक नागरिकों ने वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता की।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #RevatiRange #WorldRecord #GreenIndore #EkPedMaaKeNaam
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Kailash Vijayvargiya

*इंदौर ने फिर रचा इतिहास : रेवती रेंज पर 13 लाख 10 हजार 12 पेड़ों की गिनती कर बनाया विश्व रिकॉर्ड* ------ *एक स्थान पर लाखों पौधे लगाकर दो वर्ष में उन्हें वृक्ष बनाने का विश्व कीर्तिमान* ------ *वर्ष 2024 में रेवती रेंज पर एक दिन में लगाए गए थे 12 लाख 41 हजार से अधिक पौधे* ------ *“दो साल पहले पौधे लगाने वाले इंदौरवासी आज उन्हीं पेड़ों को देखकर खुशी से भर उठे, यह मेरे लिए भावुक क्षण है” – मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय* ------ *वृक्ष लगाकर इंदौर में एक क्रांति पैदा करेंगे और देशभर में हरित क्रांति का संदेश देंगे – मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय* इंदौर, 9 अगस्त 2026 इंदौर ने एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। रविवार, 9 अगस्त को रेवती रेंज में लगाए गए पौधों की गणना के बाद "एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड" ने रेवती रेंज पर वर्तमान में 13 लाख 10 हजार 12 वृक्ष होने की घोषणा की। एक ही स्थान पर लाखों पौधे लगाकर उनका दो वर्षों तक संरक्षण करते हुए उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का यह विश्व कीर्तिमान है। वर्ष 2024 में मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में इंदौरवासियों ने रेवती रेंज पर एक दिन में 12 लाख 41 हजार से अधिक पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। पौधारोपण के बाद पौधों के संरक्षण और देखरेख के लिए रेवती रेंज में नर्सरी भी विकसित की गई, ताकि किसी पौधे के नष्ट होने की स्थिति में उसके स्थान पर तत्काल नया पौधा लगाया जा सके। वर्ष 2025 में भी इंदौरवासियों द्वारा रेवती रेंज पर एक लाख पौधों का रोपण किया गया। *दो वर्ष तक पौधों के संरक्षण की हुई सूक्ष्म जांच* इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री अंतिम जैन ने कहा कि एक ही स्थान पर एक साथ लाखों पौधे लगाना और दो वर्षों तक उनका संरक्षण कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह कार्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर निगम तथा इंदौरवासियों के सामूहिक प्रयास से संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि विश्व कीर्तिमान के लिए विशेष रूप से यह सूक्ष्मता से जांच की गई कि वर्ष 2024 में रेवती रेंज पर रोपे गए पौधों में से कितने पौधे सुरक्षित एवं जीवित हैं। गणना और सत्यापन की प्रक्रिया के बाद रेवती रेंज पर 13 लाख 10 हजार 12 वृक्ष होने की पुष्टि की गई। *इंदौर देश को देगा हरित क्रांति का संदेश* इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 9 अगस्त का दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम में विशेष महत्व रखता है। इसी दिन भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज हुआ था। उन्होंने इस अवसर पर सभी क्रांतिकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि पेड़ साक्षात शिव के समान हैं। वे विष रूपी कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन रूपी अमृत प्रदान करते हैं। इसलिए जब हम एक पेड़ लगाते हैं, तो मानो एक शिव मंदिर का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि इंदौरवासियों ने रेवती रेंज पर 12 लाख 41 हजार से अधिक पौधे लगाकर लाखों शिवालयों के निर्माण का पुण्य कार्य किया है। उन्होंने सभी इंदौरवासियों का अभिनंदन किया। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा 7 अगस्त से रेवती रेंज पर वृक्षों की गणना की जा रही थी। उन्होंने कहा कि हमने टीम से कहा था कि संख्या कम हो तो हमें बता देना और अधिक हो तो प्रमाण-पत्र देना। उन्होंने कहा कि इन पौधों को वृक्ष बनाने में नगर निगम और विशेष रूप से जनकार्य समिति प्रभारी श्री राजेंद्र राठौड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इंदौरवासियों ने मिलकर शहर को क्लीन बनाया है और अब इसे ग्रीन बनाने का संकल्प लिया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने “एक पेड़ माँ के नाम” का संकल्प लिया है और इंदौरवासियों ने इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का दृढ़ निश्चय किया है। इस वर्ष इंदौर में 21 लाख पौधों के रोपण का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण का अभियान प्रत्येक रविवार को जारी रहेगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने नागरिकों से अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि रेवती रेंज पर पौधा भी उपलब्ध रहेगा और पौधारोपण के लिए गड्ढा भी पहले से तैयार मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों ने क्रांति का झंडा थामकर देश को आजाद कराया था। आज हमें भी संकल्प लेना है कि समाज के दुश्मन प्रदूषण को समाप्त करने के लिए वृक्ष लगाकर इंदौर में एक नई क्रांति पैदा करेंगे और देशभर में हरित क्रांति का संदेश देंगे। *पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति का हिस्सा* जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वृक्षारोपण के संकल्प को मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने रेवती रेंज पर पूर्ण करने का कार्य किया है। पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि माँ अहिल्या की नगरी इंदौर क्लीन भी है और ग्रीन भी है। *ग्रीन एरिया को 9 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का संकल्प* महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह इंदौर का सौभाग्य है कि देश में क्लीन सिटी के रूप में पहचान बनाने वाले शहर को अब ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए शहर के ग्रीन एरिया को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में पहले वर्ष एक लाख, दूसरे वर्ष 5 लाख, तीसरे वर्ष 51 लाख, चौथे वर्ष 13 लाख और पांचवें वर्ष 21 लाख वृक्षारोपण के संकल्प के साथ अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। श्री भार्गव ने कहा कि युवा का विलोम वायु होता है और वायु का संबंध हनुमान जी से है। उन्हें विश्वास है कि युवा अपनी शक्ति और ऊर्जा के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान को जन-आंदोलन बनाएंगे तथा दुनिया को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई राह दिखाएंगे। *रेवती रेंज के फल उद्यान से अगले 10 वर्षों में नगर निगम को होगी आय* जनकार्य समिति प्रभारी श्री राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि रेवती रेंज में इस वर्ष एक लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आज 51 हजार पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के लिए 51 हजार गड्ढे तैयार किए गए। इसके लिए 400 मजदूरों, 6 ट्रैक्टर, 2 पोकलेन और 4 जेसीबी मशीनों की सहायता ली गई। उन्होंने बताया कि बीएसएफ की रिक्त भूमि पर भी वृक्षारोपण किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत रेवती रेंज पर पौधों की सहायता से प्रधानमंत्री श्री मोदी की तस्वीर तैयार की जा रही है, जिसे ड्रोन और हेलिकॉप्टर से भी देखा जा सकेगा। श्री राठौड़ ने बताया कि रेवती रेंज में विकसित किए जा रहे फल उद्यान से आगामी 10 वर्षों में नगर निगम को आय प्राप्त होना प्रारंभ हो जाएगी। *उत्कृष्ट योगदान के लिए हुआ सम्मान* कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जनकार्य समिति प्रभारी श्री राजेंद्र राठौड़ का श्री बी.एल. संतोष द्वारा सम्मान किया गया। सेना के लिए जवानों को प्रशिक्षण देने के कार्य में सहयोग के लिए श्री जितेंद्र फौजी को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। वृक्षारोपण अभियान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने वाले इन्फ्लुएंसर श्री आदेश सोनी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सुश्री सावित्री ठाकुर, विधायक श्री मधु वर्मा, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष श्री श्रवण चावड़ा, भाजपा नेता श्री संजय शुक्ला, श्री अक्षय कांति बम, श्री विशाल पटेल, इंदौर प्रभारी श्री रविंद्र रावत, पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, स्कूलों एवं महाविद्यालयों के 12 हजार से अधिक नागरिकों ने वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता की। #JansamparkMP #indore #इंदौर #RevatiRange #WorldRecord #GreenIndore #EkPedMaaKeNaam CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Kailash Vijayvargiya

Indore, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

अतीक अहमद के बेटे अबान के जनाजे में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया बल प्रयोग

प्रयागराज में अतीक अहमद के बेटे अबान के जनाजे के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई। बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान में जाने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों को बंदूक के बट और थप्पड़ से भी पीछे हटाया। इस दौरान भीड़ के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया।

#AtiqAhmed #Prayagraj #Aban #Funeral #UttarPradesh
प्रयागराज अतीकअहमद जनाजा पुलिस BreakingNews

अतीक अहमद के बेटे अबान के जनाजे में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया बल प्रयोग प्रयागराज में अतीक अहमद के बेटे अबान के जनाजे के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई। बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान में जाने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों को बंदूक के बट और थप्पड़ से भी पीछे हटाया। इस दौरान भीड़ के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। #AtiqAhmed #Prayagraj #Aban #Funeral #UttarPradesh प्रयागराज अतीकअहमद जनाजा पुलिस BreakingNews

Indore, Indore | Aug 9, 2026

🚔 इंदौर पुलिस का गुंडे/ बदमाशों के विरुद्ध सरप्राइज सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी...

रातभर चला विशेष चेकिंग एवं पेट्रोलिंग अभियान—गुंडे-बदमाशों, असामाजिक तत्वों और अवैधानिक गतिविधियों पर कसा शिकंजा।

🔹 472 पर वैधानिक बदमाशों व असमाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही 
🔹 252+ वारंट कराए तामील
🔹 148 शराबी लापरवाह वाहन चालकों पर 185 MV Act की कार्यवाही 
🔹 03 अवैध चाकू के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार
🔹 हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग
🔹 होटल, लॉज, ढाबे, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन की विशेष चेकिंग
🔹 आदतन अपराधियों को नोटिस देकर अपराध से दूर रहने की हिदायत और दिलाई शपथ 

अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास—इंदौर पुलिस का अभियान जारी। 👮🏻‍♂️🚔

#indorepolice #CrimeControl #CheckingDrive #mppolice #policeaction

🚔 इंदौर पुलिस का गुंडे/ बदमाशों के विरुद्ध सरप्राइज सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी... रातभर चला विशेष चेकिंग एवं पेट्रोलिंग अभियान—गुंडे-बदमाशों, असामाजिक तत्वों और अवैधानिक गतिविधियों पर कसा शिकंजा। 🔹 472 पर वैधानिक बदमाशों व असमाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही 🔹 252+ वारंट कराए तामील 🔹 148 शराबी लापरवाह वाहन चालकों पर 185 MV Act की कार्यवाही 🔹 03 अवैध चाकू के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार 🔹 हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग 🔹 होटल, लॉज, ढाबे, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन की विशेष चेकिंग 🔹 आदतन अपराधियों को नोटिस देकर अपराध से दूर रहने की हिदायत और दिलाई शपथ अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास—इंदौर पुलिस का अभियान जारी। 👮🏻‍♂️🚔 #indorepolice #CrimeControl #CheckingDrive #mppolice #policeaction

Indore, Indore | Aug 9, 2026

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रैली के दौरान लगातार पुलिस बल तैनात रहा ।
शांतिपूर्ण रैली समाप्त होने के उपरांत पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री सुनील मेहता एवं अति. पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सराहना की एवं समस्त थाना प्रभारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए । #indorepolice #mppolice #indore #worldaadivasidivas @mohdept @mppolicedeptt @indorepolicelive @projs_indore

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रैली के दौरान लगातार पुलिस बल तैनात रहा । शांतिपूर्ण रैली समाप्त होने के उपरांत पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री सुनील मेहता एवं अति. पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सराहना की एवं समस्त थाना प्रभारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए । #indorepolice #mppolice #indore #worldaadivasidivas @mohdept @mppolicedeptt @indorepolicelive @projs_indore

Indore, Indore | Aug 9, 2026

इंदौर में इवेंट कंपनी के गोडाउन में भीषण आग #IndoreFire #FireIncident #WarehouseFire #FireBrigade #IndoreNews #इंदौर_आग... - Indore News