नवाबगंज: तालाब की सफाई ठप, दलदल में फंसी जेसीबी, काम पूरा करने के लिए मेरठ से मंगाई जा रही पोकलैंड मशीन
बरेली के नवाबगंज नगर स्थित बड़े तालाब की सफाई दलदल और भारी कीचड़ के कारण बाधित हो गई है। सफाई में लगी जेसीबी मशीनें कीचड़ में फंसकर बेकार साबित हुईं। दशकों से साफ न हुए इस तालाब पर अतिक्रमण भी हो चुका है। अमृत सरोवर योजना के तहत शुरू हुए कार्य को पूरा करने के लिए अब मेरठ से छोटी पोकलैंड मशीन मंगाई जा रही है।