खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से गृहस्थी जलकर राख
यूपी हेड व्यूरो नागेंद्र पाण्डेय
चौडगरा फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में शनिवार को खाना बनाते समय पंचम पुत्र स्व0 सुखलाल के घर में आग लग गई।
देखते ही देखते आग नें भीषण रूप अख्तियार कर लिया जिससे आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया भडकती आज को देखकर पड़ोसी राजू पुत्र रंजन ने गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकाल कर आंगन में फेंक दिया जिससे उनके हाथ झुलस गए।
ग्रामीणों ने आगको काबू में करने के लिए सिलेंडर के ऊपर मिट्टी, पानी, रजाई गद्दा आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। चर्चा है कि सूचना पर भारतंस गैस मलवाँ से पहुंची एक टीम में आग पर काबू पाया.।
जानकारी के अनुसार घर की गृहस्थी का सामान सहित हजारों का नुकसान की आशंका पीड़िता रामदुलारी ने जताई है।
वंदना सर्विसेज के द्वारा ग्रामीणों को किया गया जागरूक
घटना के बाद जागे विभाग के अधिकारी गैस सिलेंडर में आग की सूचना पर फतेहपुर से वंदना फीलिंग सर्विसेज की तीन सदस्यीय टीम के द्वारा ग्रामीणों को जागरुक करते हुए घटना की जांच की जांच के दौरान निलय मितास शंकर फील्ड ऑफिसर, लव कुश केसरी मैनेजर, आकाश अमित ने पहुंच कर ग्रामीणों को तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि गैस सिलेंडर व चूल्हे बीच गैप होना चाहिए आसपास लकड़ी कांड आदि ज्वलनशील पदार्थ नहीं होने चाहिए जिससे कि यदि गैस कभी लीकेज भी हो तो बड़ी घटना ना हो समय-समय पर गैस सिलेंडर व चूल्हे की जांच कराया जाना चाहिए।