कलान: कलान में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण का निर्देश
शाहजहांपुरजिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील कलान में आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों द्वारा नकली खाद मिलने की शिकायत करने पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी एवं थाना प्रभारी मिर्जापुर को निर्देश दिए कि खाद विक्रेता से किसानों को पैसा वापस कराया जाए। न देने पर एफआईआर दर्ज कराई जाए