कलान: कार्तिक पूर्णिमा पर मंझा घाट पर लगा राम गंगा स्नान का मेला, 8 वर्षीय बालक राम गंगा में डूबा, दुकानदार ने बाहर निकाला
शाहजहांपुर के थाना परौर मे शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा पर क्षेत्र के लोग रामगंगा स्नान करने के लिए मंझा घाट पर बच्चे युवा महिला पुरुष आए। सुबह से ही राम गंगा के घाट पर स्नान करने वाले भक्तों की भारी भीड़ थी। भक्तजन रामगंगा में स्नान करने के बाद पूजा अर्चना कर रहे थे इसी समय एक बहुत बड़ी घटना घटित हो गई एक बालक नदी में डूब गया जिसे लोगों ने बाहर निकाल लिया