कलान: ग्राम पिलुआ में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, मां-बेटे हुए घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना कलान क्षेत्र के गांव पिलुआ शुक्रवार की रात 8:00 बजे गांव के ही प्रेमपाल, रमेश आदि महिला नन्ही देवी के घर पर दरवाजे पर गए पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज किया।गलियों का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर लाठी डंडो व बंदूक की बटो से मारपीट की जिससे महिला नन्ही देवी का उसका पुत्र आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।